रांची, मार्च 18 -- रांची। श्री रामनवमी महोत्सव की प्रथम मंगलवारी के उपलक्ष्य में श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब के प्रांगण में महाबली हनुमानजी एवं उनके पताका की विधि-विधान के साथ पूजा कर स्थापित की गई। पूजा अर्चना की शुरुआत श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पूजा के बाद सभी रामभक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसमें श्री महावीर मंडल रांची के उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, पूर्व मंत्री कैलाश केसरी, राजकिशोर एवं श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह, रमेश केडिया, गोपाल पारीक, सुनील रंजन सहाय, इंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.