नई दिल्ली, फरवरी 17 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिनों पहले ही नई दिल्ली ने दोहराया था कि ऊर्जा खरीद में "राष्ट्रीय हित" ही "मार्गदर्शक कारक" होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी की शुरुआत में भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा करते हुए कहा था कि भारत रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदने पर सहमत हो गया है। तब से अमेरिका ने यह दावा कई बार दोहराया है। म्यूनिख सिक्योरिटी कांफ्रेंस में बोलते हुए रुबियो ने कहा, "भारत के साथ हमारी बातचीत में, हमें अतिरिक्त रूसी तेल न खरीदने की उनकी प्रतिबद्धता मिली है।" वह रूस-यूक्रेन युद्ध और मास्को पर लगाए गए प्रतिबंधों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।जयशंकर ने दोहराई थी रणनीतिक स्वायत्तता इसी सम्मे...