कार्यालय संवाददाता, फरवरी 24 -- Lucknow Son Killed Father: बेटे ने बड़ा बनने के जुनून में पिता की हत्या कर दी। पैथोलॉजी संचालक पिता बड़ा डॉक्टर (पैथोलॉजिस्ट) बनाना चाहते थे, ताकि उनके बाद बेटा इस कारोबार को संभाले और आगे बढ़ाए। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक बड़े मिशनरी स्कूल से 2022 में इंटर करने के बाद अक्षय प्रताप सिंह उर्फ राजा से पिता मानवेन्द्र सिंह अक्सर नीट की तैयारी के लिए कहते थे। बेटे के खाते में करीब पांच लाख रुपये भी डाले और कहा कि नीट की कोचिंग करो। मानवेन्द्र के पड़ोसी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि वह बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए लगातार कह रहे थे, लेकिन राजा बड़ा बिजनेस करना चाहता था। दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी भी हुई। पड़ोसी ने बताया कि कुछ दिनों पहले राजा पिता को घर में बंद कर भाग गया था। फोन भी नहीं उठा रहा था। सिर्फ एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.