चाईबासा, मई 21 -- गुवा, संवाददाता। 18 मई की शाम आंधी और मूसलधार बारिश ने बड़ाजामदा क्षेत्र को बुरी तरह से तबाह कर दिया। आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 20 मई की दोपहर तक क्षेत्र में विद्युत बहाली नहीं हो सकी है। इस संकट ने स्थानीय लोगों को अंधेरे और पानी के गंभीर संकट में झोंक दिया है। बड़ाजामदा क्षेत्र में जल आपूर्ति मुख्यतः जलमीनारों और डीप बोरिंग के समरसेबल पंपों के माध्यम से की जाती है। बिजली गुल होने से पंप पूरी तरह बंद हैं, जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। तपती गर्मी के बीच लोगों की प्यास बुझाने का कोई जरिया नहीं बचा है। कई लोग रेलवे स्टेशन से पानी भरकर ला रहे हैं तो कुछ वाहन से नदी-नालों से पानी लाकर घरों की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इससे न केवल समय और श्रम की बर्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.