चाईबासा, फरवरी 13 -- गुवा, संवाददाता। गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन एवं धमाका-11 टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धमाका-11 की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी। बड़ाजामदा क्रिकेट एसोसिएशन टीम ने 35 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड युवा मोर्चा का अहम योगदान रहा। मैच में अंपायर की भूमिका संजय बनर्जी एवं विज...