चाईबासा, फरवरी 21 -- गुवा। बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र से एक अत्यंत संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। छह वर्षीय बच्ची ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बच्ची के बयान के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, मामले में गंभीर धाराओं के तहत किरीबुरू महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का बयान विधिवत दर्ज कर लिया गया है तथा चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कथित घटना कब से हो रही थी तथा क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका है। आरोपी ने आरोपों से इंकार किया है, लेकिन पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.