गोरखपुर, जनवरी 15 -- महुआपार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तीहामुहम्मदपुर में गुरुवार दोपहर करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अनिल गौड़ उर्फ कान्हा, पुत्र रामाश्रय गौड़, उम्र करीब 10 वर्ष के रूप में हुई है। कान्हा गांव के ही एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। बताया गया कि वह इन दिनों अपने ननिहाल में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को करीब दोपहर डेढ़ बजे कान्हा अन्य बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान एक पतंग गांव में स्थित पेड़ पर फंस गई। पतंग उतारने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ के पास से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। पतंग निकालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.