गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। लखनऊ के जनभवन में आयोजित प्रादेशिक फल, पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी में गोरखपुर निवासी अविनाश कुमार मौर्य को नवीन तकनीक पर टमाटर की खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अविनाश कुमार मौर्य, ग्राम नरहरपुर विकास खण्ड बड़हलगंज गोरखपुर के निवासी हैं। उन्होंने पारम्परिक खेती को छोड़ कर बागवानी फसलों की खेती शुरू की। 2017 से शाकभाजी की खेती की शुरूआत की। शुरूआत में ज्यादा लाभ नहीं हुआ लेकिन उद्यान विभाग के संपंर्क में आने के बाद उन्होंने वैज्ञानिक तकनीक से खेती की शुरूआत की। मसलन उच्च गुणवत्ता के बीज का चयन, कतार में बुआई, ड्रिप विधि से सिंचाई, मेड़ों पर मल्चिंग, स्टेकिंग विधि का सहारा लिया। गोरखपुर महोत्सव 2026 में उन्हें मुख्यमंत्री य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.