सीवान, मार्च 20 -- बड़हरिया। रमजान का दूसरा आसरा अब समाप्ति की ओर है। इस ईद की तैयारी भी जोरों पर है। लेकिन ईद की नमाज पढ़ने के ईदगाह की रंगाई और पुताई कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसमें मजदूरों को लगाया गया है। रंगाई और पुताई का जिम्मा ईदगाह कमिटी के सदस्यों ने ले रखी है। जिसको मानो दुलहन की तरह सजाया जा रहा है। इधर, सुरहिया के ईदगाह की सजावट के अलावा रंगाई - पुताई में काफी तेजी आई है। वार्ड सदस्य कैसर अली, फैशल अली सहित अन्य ने बताया कि तमाम लोगों से सहयोग भी मिल रहा है। इससे रंग, पेंट, चुना सहित रंगाई का सामान खरीदारी कर मजदूरों को दिया जा रहा है। इससे काफी आकर्षक तरीके से ईदगाह को सजाया संवारा जा रहा है। इधर प्रखंड के तेतहली ईदगाह, सुरहिया, महमूद छपरा, लकड़ी दरगाह, हरदिया टोला, लौवान, कैलगढ़, खानपुर, बड़हरिया, कुड़िया पुर, रानीपुर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.