सीवान, मई 25 -- बड़हरिया। प्रखंड की सदरपुर पंचायत के सदरपुर गांव के मठिया के समीप स्थित नलकूप लगभग 20 वर्षो से शोभा का केंद्र बना हुआ है। सदरपुर गांव के मठिया पर स्थित नलकूप से पहाडपुर, हबीबपुर, सदरपुर सहित अन्य गावों के चवर में किसान को खेती के सुविधा के उद्देश्य के लिए बनाया गया था। जिससे खेती करने में काफी सुविधा होती थी। लेकिन नलकूप को बन्द रहने के कारण किसानों को खेती करने में काफी परेशानी होती है। किसान निजी पंपसेट से खेती करते हैं। जिससे किसानों को फसल में पानी देने के लिए काफी अधिक लागत लगती है। जिससे किसान परेशान हैं। लगभग एक हजार आबादी वाला यह गांव है, और इसी नलकूप के सहारे इस गांव के लोग कृषि कार्य करते थे। आज पंपसेट के सहारे खेती कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक नलकूप चलता था तो आसपास के गांवों में पैदावार अधिक होती थी।...