आरा, फरवरी 5 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। राज्य परियोजना निदेशक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भोजपुर के निर्देशानुसार बड़हरा प्रखंड के सभी 22 कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटरों पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी सात फरवरी तक चलेगा। प्रखंड के राज्यकृत उच्च विद्यालय, ख्वासपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशिक्षक राजीव रंजन उर्फ महेश कुमार, आनंद कुमार, कार्यक्रम संचालक अभिषेक सिंह एवं समन्वयक रविशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रशिक्षक राजीव रंजन ने समिति सदस्यों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सदस्यों के दायित्व व अधिकार, विद्यालय विकास योजना, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन योजना तथा विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.