आरा, जुलाई 25 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के सभागार में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ( बीस सूत्री) की दूसरी बैठक की गई। अध्यक्षता शुभम पाण्डेय ने की। बैठक में बाढ़, आंगनबाड़ी, दाखिल खारिज, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, मनरेगा, कृषि, बाढ़ नियंत्रण, जल संसाधन, नल जल समेत कई संबंधित विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में बड़हरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय, बड़हरा मुख्यालय में जेनरेटर की व्यवस्था, बबुरा में जल्द से जल्द पावर सब स्टेशन लगाने का प्रस्ताव दिया गया। इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, सदस्य संतोष सिंह संटू, करोड़पति सिंह, विनोद सिंह, टुनटुन महतो, मिथिलेश पासवान, गोविंद साह, अनिता देवी, देवकांत सिंह, राजेश ठाकुर आदि मौजूद थे। पदाधिकारियों में बीडीओ मोहित भारद्वाज, पंचायती राज पदाध...