आरा, फरवरी 20 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। जदयू के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को बड़हरा प्रखंड मुख्यालय (पुराना भवन) में संगठन प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। चुनाव की प्रक्रिया प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी देवकांत सिंह एवं प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक संतोष मेहता की अध्यक्षता में कराई गई। बैठक में संगठन के क्रियाशील सदस्यों की उपस्थिति में चंदन कुमार सिंह ने दुर्गा कुमार पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का समर्थन सर्वसम्मति से किया गया। उपस्थित सभी गणमान्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहमति जताते हुए उन्हें प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्विरोध पांचवीं बार चुना। चयन की घोषणा होते ही बैठक स्थल पर समर्थकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला कमेटी के इंद्रदेव पांडे, नागेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह,...