सीवान, जनवरी 24 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाने के बड़रम गांव में पटाखा बनाने के दौरान धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच कर रहे हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस वहां से बरामद की गई पटाखा बनाने वाली विभिन्न सामग्रियों समेत धमाके में क्षतिग्रस्त हुई चीजों की बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही धमाके के बाद वहां पर पहुंची एफएसएल टीम की रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद धमाके का खुलासा हो पाएगा। बता दें कि मृतक बड़रम निवासी 50 वर्षीय मुर्तुजा मंसूरी कई वषों से आतिशबाजी के लिए घर में ही पटाखा बनाता रहता था और शादी विवाह एवं अन्य त्योहारों पर लोग उसे पटाखा बनाने का ऑर्डर दिया करते थे। उन्होंने बाकायदा सुपर टॉप मुर्तुजा आतिशबाजी के नाम से घर के बाहर ...