धनबाद, जनवरी 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल में 19 जनवरी की दोपहर हुई बैंक डकैती कांड में शामिल दो डकैतों को ओडिशा पुलिस व धनबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट का 288 ग्राम सोना के अलावा डकैती में प्रयोग किए गए दो स्कार्पियो और चार मोबाइल को भी जब्त किया गया था। शनिवार की सुबह पुलिस ऑफिस में डकैतों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पाथरडीह चासनाला साउथ कॉलोनी निवासी राजा कुमार सिंह और निरसा के पांड्रा कुणाल राज वर्मा को पकड़ा गया है। राजा कुमार मूल रूप से जमुई जिले के खैरा का रहने वाला है। कई स्थानों पर छापेमारी के बाद दोनों पकड़े गए। न्यायालय के आदेश पर ओडिशा पुलिस दोनों को साथ ले गई। ओडिशा से क्योंझर एसपी प्रत्युष मोहपात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.