फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बाद शनिवार को बड़खल फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने बुलडोजर चलाया। करीब चार घंटे की कार्रवाई के दौरान निगम ने करीब 70 पक्के निर्माण जमींदोज कर दिए। कार्रवाई के विरोध में लोगों ने हाईवे की सर्विस रोड पर खड़े होकर जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने सर्विस रोड पर खड़े लोगों को खदेड़ दिया। यहां पर नाले से कब्जा हटाने के लिए दो दिन से तोड़फोड़ की जा रही है। नगर निगम प्रशासन का तोड़फोड़ दस्ता शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे बड़खल फ्लाईओवर के नीचे तोड़फोड़ करने पहुंच गया था। कब्जा हटाने का विरोध करने वाले लोगों से निपटने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। पुलिस की निगरानी में दस्ते ने यहां बने पक्के घरों को तोड़ना शुरू कर दिया था। तोड़फोड़ शुरू होते ही लोगों ने...