फरीदाबाद, नवम्बर 10 -- फरीदाबाद। बड़खल क्षेत्र की सड़कें जल्द तिरंगा लाइट से जगमग होंगी। योजना के तहत क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर लगे खंभों पर तिरंगा रंगों वाली लाइट लगाई जाएंगी। इससे रात में सड़कें तिरंगे के रंगों में चमकती नजर आएंगी। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बड़खल क्षेत्र में फिलहाल पारंपरिक स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, जिनमें से कई जगहों पर लाइटें खराब हैं या कम रोशनी देती हैं। रात के समय कुछ सड़कों पर अंधेरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। निगम ने निरीक्षण कर लाइटिंग सिस्टम को अपग्रेड करने की योजना तैयार की है। इसके तहत तिरंगा थीम एलईडी लाइटें लगाकर क्षेत्र को सुंदर बनाया जाएगा, जिससे रात में यहां आने-जाने वाले लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.