औरंगाबाद, सितम्बर 11 -- नवीनगर प्रखंड के बड़की सलैया रेलवे स्टेशन पर रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (18611) का ठहराव एक बार फिर शुरू हो गया है। इस बहुप्रतीक्षित सुविधा की शुरुआत पर स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्य ब्लॉक प्रमुख लव कुमार सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और मुखिया संतोष गौतम ने संयुक्त रूप से किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस ठहराव से न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। विशेषकर व्यापारियों, छात्रों और नौकरी पेशा लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रमुख ने इसे नवीनगर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासी रांची और वाराणसी जैसे बड़े शहरों से आसानी से जुड़ सकेंगे। यह ठहराव लंबे समय से क्षेत्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.