गिरडीह, फरवरी 9 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत अध्यक्ष की उम्मीदवार चेतना तर्वे को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समर्थन देने की घोषणा की है। इसे लेकर पार्टी ने रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर इस बात की घोषणा की। झामुमो के सरिया प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व से आदेश मिलने के बाद इसकी घोषणा की गई है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि उम्मीदवार चेतना तर्वे को बाहर से समर्थन देते हुए इन्हें जिताने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। इधर, अध्यक्ष पद की उम्मीदवार चेतना तर्वे ने सीएम हेमन्त सोरेन, कल्पना सोरेन समेत प्रदेश एवं जिला के सभी नेताओं को इसके लिए धन्यवाद दिया। कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगी।...