गिरडीह, फरवरी 16 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत के श्रीरामडीह गांव के सैकड़ों महिला पुरुषों ने 23 फरवरी को होने वाले नपं चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है।इसे लेकर रविवार को गांव के मंदिर परिसर में एक बैठक हुई जिसमें लोगों ने इस पर अपनी सहमति जताई। इसके बाद इसी परिसर से सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुषों ने हाथों में वोट बहिष्कार के लिखे नारे की तख्तियां लेकर गांव में ही जुलूस निकाला। जिसमें लोग गांव हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा, श्रीरामडीह को नगर पंचायत से अलग करो, गांव के लोग वोट बहिष्कार करो, गांव को पंचायत से जोड़ना होगा का नारा लगा रहे थे। क्या है मामला : दरअसल, श्रीरामडीह की दूरी सरिया से करीब पांच किमी है। यहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है। रास्ते में छोटा सा नाला बहता है। बरसात के दिनों में सरिया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.