गिरडीह, मार्च 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह सदर प्रखंड एवं गांडेय विस क्षेत्र में पड़ने वाले करहरबारी पंचायत के कई आदिवासी गांवों के बहुतेरे परिवार आज भी नदी (नाले) का पानी पीने को मजबूर हैं, क्योंकि उनके लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध या कारगर नहीं है। बड़कीटांड़ के लोगों की शिकायत पर वहां पहुंचे पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने कहा कि, गांव का बिजली ट्रांसफार्मर भी जला हुआ है। कुछ वर्ष पूर्व भी यहां के लोग ट्रांसफार्मर जलने से दो वर्षों तक अंधेरे में रहने को विवश हो चुके हैं। इनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देता है। यादव ने बड़कीटांड़ का जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर तत्काल विभागीय अधिकारी से बात की। साथ ही, लोगों से कहा कि, उन्हें पेयजल सहित अपने दूसरे ज्वलंत सवालों पर भी विचार करना चाहिए कि आखिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.