हजारीबाग, फरवरी 8 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि हजारीबाग जिले के बड़कागांव में बिना टेंडर के बालू का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। यहां दर्जनों ट्रैक्टर और हाईवा से बालू की अवैध ढुलाई प्रतिदिन हो रही है। इससे सरकार को करोड़ो रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है। बालू की ढुलाई के कारण पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही पुल और नदियों का अस्तित्व खतरे में है। वन विभाग के पदाधिकारी का कहना है कि बालू खनन के लिए अब तक टेंडर नहीं हुआ है। ज्ञात हो कि अवैध बालू लदे हाईवा तलसवार रोड से जोभिया घाटी होते हुए उरीमारी, रामगढ़ और पिठौरिया होते हुए रांची की ओर निकल जाते हैं। इधर नयाटांड़ रोड, विश्रामपुर रोड, सांढ, होरम, लौकरा, भगवान बागी होते हुए हजारीबाग की ओर निकल जाते हैं। जबकि 450 से अधिक ट्रैक्टर बालू लेकर बड़कागांव मुख्य चौक होते हुए हजारीबाग की ओर ह...