हजारीबाग, मार्च 22 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के पश्चिमी पंचायत निवासी डुगर महतो की दो मवेशियों( बैल) की मौत वज्रपात से हो गई। किसान डुगर महतो ने बताया की हर दिन की तरह बड़कागांव चोरका नदी के किनारे मवेशियों को चरा रहे थे, अचानक गरजन व मलका से वज्रपात के कारण दोनों मवेशी मर गए। जिससे मुझे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। मैं एक किसान हूं, जीविकोपार्जन के लिए कृषि पर निर्भर हूं, मेरे बैलों की मौत हो जाने के कारण अब खेती-बाड़ी कैसे करूंगा। इस संबंध मे बड़कागांव पश्चिमी पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ताकि किसान को आर्थिक सहयोग मिल सके और वह फिर से अपनी परिवार का जीविका चलाने के लिए आर्थिक संकट का सामना ना करना पडे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.