हजारीबाग, फरवरी 27 -- बड़कागांव। प्रतिनिधिजिले को करोड़ों डीएमएफटी के रूप में राजस्व देने वाले बड़कागांव महिलाओं के लिए कोई सुविधा नहीं है। सबसे अधिक परेशानी यह है कि यहां डेली मार्केट स्थित बस स्टैंड के पास सामुदायिक स्वच्छता परिसर में महिला, पुरुष के लिए बनाया गया शौचालय है। परंतु उसमें बराबर ताला लगा हुआ रहता है। बाजार आने वाले हजारों महिला परेशान रहती हैं। लेकिन डेली मार्केट में पिंक टॉयलेट, शौचालय नहीं है। डेली मार्केट बड़कागांव के बीचो-बीच स्थित है। यहां हजारों पुरुष महिलाएं सब्जी फल से लेकर अन्य सामान की खरीदारी करने पहुंचते हैं। वहीं सैंकड़ों महिलाएं सब्जी खरीदने पहुंचती हैं। बड़कागांव समाजसेवी सह सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता कहते हैं कि बस स्टैंड के पास सुलभ शौचालय बना हुआ है जो बराबर बंद रहता है। उसका उपयोग नहीं के बराबर...