हजारीबाग, अप्रैल 27 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। पहलगाम में हिंदू सैलानियों पर आतंकवाददियों द्वारा किए गए हमले की बड़कागांव के बुद्धिजीवी वर्ग ने निंदा की। साथ ही कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दिया। कैंडल मार्च सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में बड़कागांव मुख्य चौक से लेकर काली मंदिर तक निकाला गया। वहीं सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा सैलानियों का धर्म पूछकर गोली मारना क्रूरता का हद है। इस पर भारत सरकार कठोर से कठोर कदम उठाकर आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई करें तथा विश्व स्तर पर पाकिस्तान का बहिष्कार करें। मौके पर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता,अशोक साव कुंज बिहारी साव के अलावे दर्जनों लोग शामिल थें।

हिंदी हिन्दुस्त...