हजारीबाग, अप्रैल 2 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव के अंबेडकर मुहल्ला के सभागार भवन में रविदास महासभा की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम ने किया। बैठक में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 14 अप्रैल को जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में शैक्षणिक एवं सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। मौके पर राजीव रंजन, संजय रवि,नरेंद्र कुमार राम, सुकेश कुमार , राजूराम, दीपक राम ,किशोर कुमार मेहरा, लाल धारी राम, सरजू राम, सूरज कुमार, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.