हजारीबाग, मार्च 8 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय सभागार भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक अंबा प्रसाद एवं संचालन संगीता देवी ने की। महिला दिवस पर केरेडारी ,बड़कागांव एवं पतरातू प्रखंड के कई महिला जन प्रतिनिधि शामिल होकर एकता का परिचय दिया। मौके पर प्रखंड के 15 वैसी महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र का नाम देश , राज्य एवं जिला स्तर पर स्थापित किया है। जिसमें आकांक्षा कुमारी, सहीया साथी आशिया खातून, सजवा देवी ,उषा देवी, अमरजीत कौर, अंजू कुमारी, गीता तिर्की के अलावा अन्य का नाम शामिल है। आकांक्षा के पिता पीएम श्री बड़कागांव के प्रिंसिपल अशोक कुमार ने पुरस्कार में प्राप्त सिलाई मशीन को स्कूली बच्चों के लिए डोनेट कर दिया। बड़कागांव पश्चिमी ज...