हजारीबाग, अप्रैल 4 -- बड़कागांव ,प्रतिनिधि । प्रखंड के छठ घाटों में चैती छठ व्रतियों ने डुबते हुए सुर्य को अर्ध्य दिया। चैती छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन संध्या पहर में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की पूजा संपन्न हो गई। व्रती महिला-पुरुष ने छठ घाटों में स्नान कर पूरी पवित्रता के साथ हाथों में बांस के सूप में नारियल, सेव, केला एवं अन्य पुजन सामग्री रखकर डूबते हुए सूर्य को नदी घाटों पर अर्घ्य दिया। शुक्रवार की सुबह छठ व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। बड़कागांव छठघाट, पंकरी बरवाडीह छठघाट ,खरांटी छठघाट, परेवतरी, चौपदार बलिया, गोसाई बलिया सहित विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ चैती छठ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.