औरंगाबाद, जनवरी 4 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के बडवां पैक्स को कर्मा भगवान पैक्स से जोड़ने की मांग को लेकर किसानों ने डीएम को आवेदन सौंपा है। आवेदन में कहा गया है कि चालू वित्तीय वर्ष में बडवां पैक्स कोरम के अभाव में धान अधिप्राप्ति करने में असमर्थ है, जिससे क्षेत्र के किसान सरकारी दर पर धान बिक्री से वंचित हैं। किसानों ने बताया कि ऐसी स्थिति में निकटवर्ती पैक्स से संबद्ध करने का प्रावधान है और वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी बडवां पैक्स को कर्मा भगवान पैक्स से जोड़ा गया था, तब किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई थी। आवेदन के साथ पूर्व वर्षों में धान बेचने वाले लगभग 60 किसानों की सूची भी संलग्न की गई है। किसानों ने मांग की है कि उक्त पैक्स को फिर से कर्मा भगवान पैक्स से जोड़ दिया जाए ताकि सहूलियत हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.