भागलपुर, जुलाई 29 -- सावन की तीसरी सोमवारी को बटेश्वर और कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दोनों जगह से करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर देवाधिदेव महादेव को जल अर्पण किए। रविवार की देर शाम से ही बटेश्वर स्थान और कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा तट का पूरा परिक्षेत्र जय बटेश, बोल-बम, हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान होता रहा। बटेश्वर स्थान के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर करीब 70 हजार तो कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। अहले सुबह से ही उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर देवाधिदेव महादेव के लिंग विग्रह पर जल अर्पण किए। वहीं कहलगांव में विभिन्न घाटों पर स्नान कर श्रद्धालु जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाबा दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अर्धनारीश्ववरी मंदिर में जल अर...