भागलपुर, सितम्बर 22 -- नवरात्र प्रारंभ होने के पूर्व रविवार को महालया के पावन अवसर पर बटेश्वर और कहलगांव के उत्तर वाहिनी गंगा तटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जो अपने पूर्वजों के लिए तर्पण और गंगा में पवित्र स्नान करने आए थे। इस दिन पितृपक्ष का भी समापन हुआ। लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपने पूर्वजों को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं महालया के दिन से ही देवी पक्ष की शुरुआत होती है। जिससे गंगा घाटों पर भक्तिमय माहौल छाया था। दुर्गा पूजा नवरात्र के कलश स्थापना के एक दिन पूर्व महालया पर बिहार और सीमावर्ती झारखंड आसपास के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.