हजारीबाग, फरवरी 10 -- बरही प्रतिनिधि। एसबीआई की बरही शाखा ने बरही स्थित 203 कोबरा बटालियन परिसर में सीएसआर के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर कोबरा बटालियन के जवानों के लिए जरुरत की सामग्री उपलब्ध कराई। एसबीआई के कार्यक्रम में धनबाद के डीजीएम विजय कुमार, हजारीबाग के आरएम राजीव कुमार एसबीआई बरही शाखा के चीफ मैनेजर पंकज कुमार ने कोबरा बटालियन के जवानों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए पिछले दशकों से एसबीआई और कोबरा बटालियन के संबंधों का उल्लेख किया। एसबीआई के सीएसआर कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट पवन कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर कोबरा बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी गौरव कुमार, उप कमांडेंट विक्रांत कुमार, समेत अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और कोबरा बटालियन के जवान शामिल थेI
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.