पलामू, दिसम्बर 23 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। नौडीहा थाना की पुलिस ने मंगलवार को बटाने डैम परिसर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में पिकनिक मनाने पहुंचने वाले पर्यटकों को देखते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। नौडीहा के थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने डैम पर पहुंचने वाले लोगों से अपील की कि खतरनाक जगहों पर जा कर सेल्फी न लें। अगर कोई भी डैम परिसर में सेल्फी लेते या स्टंट दिखाते पकड़े गए तो कारवाई की जाएगी। सोशल मीडिया में डैम में छलांग लगाते कुछ युवकों की वीडियो वायरल होने के बाद नौडीहा की पुलिस हरकत में आई। युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत बटाने डैम, छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र का चर्चित पिकनिक स्पॉट होने के कारण दिसम्बर व जनवरी माह में यहां काफी संख्या में पर्यटक घुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.