नई दिल्ली, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली पुलिस के 18 अधिकारियों और कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें तीन अधिकारियों को 'विशिष्ट सेवा' के लिए राष्ट्रपति पदक से जबकि 15 अन्य को 'उत्कृष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया जाएगा। इनमें वह एसआई भी शामिल हैं, जिन्होंने बटला हाउस एनकाउंटर में भाग लिया था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट सेवा के लिए घोषित अधिकारियों में स्पेशल पुलिस कमिश्नर (आर्थिक अपराध शाखा) गरिमा भटनागर, चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. सागर प्रीत हुड्डा और सब इंस्पेक्टर (कार्यकारी) सतेंद्र यादव शामिल हैं। 1994 बैच की एजीएमयूटी कैडर अधिकारी भटनागर ने कई पदों पर कार्य किया है। उन्होंने जांच एवं अन्य पुलिसिंग क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी बेस्ड सुधारों का नेतृत्व किया है। उन्हें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.