बिहारशरीफ, नवम्बर 10 -- एसपी ने नालंदा कॉलेज के चारों ओर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन का दावा है कि नालंदा कॉलेज में बज्रगृह की सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। समय-समय पर अधिकारी इन तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सोमवार को भी एसपी भारत सोनी और नगर आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बज्रगृह के साथ ही नालंदा कॉलेज के आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों की माने तो मतगणना के दिन इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बंद रहेगी। बड़ी व छोटी सवारी गाड़ियां इस मार्ग से नहीं चलेगी। नालंदा कॉलेज के मुख्य द्वार के साथ ही कॉलेज परिसर के चारों ओर सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी। अभी भी पुलिस के जवान लगातार इन इलाकों पर नजर रख रहे हैं। मतगणना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.