नैनीताल, अगस्त 31 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के बजेड़ी गांव में रविवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और ज्येष्ठ प्रमुख भावना जोशी का ग्राम प्रधान कृष्णा कार्की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को माला पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख साह ने कहा कि बजेड़ी गांव में विकास के कार्यों को प्रमुखता से किया जाएगा। ग्रामीणों ने उन्हें गांव की समस्याओं की जानकारी दी। यहां सुरेश जोशी, जेडी कत्यूरा, राम सिंह कार्की, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह कार्की, नन्दन सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...