शामली, मार्च 26 -- थाना भवन बजाज शुगर मिल पर चल रहा धरना सत्रहवे दिन भी जारी रहा। परंतु इसके बावजूद अभी तक मिल प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का आश्वासन या किसानो से कोई स्पस्ट वार्ता नहीं की जा रही है। जिसे लेकर किसानों में भारी रोज का माहौल बना हुआ है। उधर मामले को लेकर क्षेत्रीय सांसद इकरा हसन ने संसद में किसानों की मांग को उठाया है। थाना भवन बजाज शुगर मिल मुख्य गेट पर गत सत्रह दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन किसानो द्वारा किया जा रहा है। किसानों के विभिन्न संगठनो के किसानों ने मिलकर संयुक्त किसान संघर्ष समिति का गठन किया है। जिसके बैनर तले थाना भवन बजाज शुगर मिल पर मजबूती से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां क्षेत्रीय किसान संगठन एकजुट है तो बड़े संगठनों का भी इन किसानों को लगातार समर्थन मिल रहा है। किसान विभिन्न तरीकों से बजाज शुगर मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.