कानपुर, फरवरी 4 -- चुन्नीगंज से जरीब चौकी की दूरी नापने में कानपुर विकास प्राधिकरण फेल हो गया है। यह चूक इतनी बड़ी है कि मंजिल करीब आते ही राहगीरों को दूर नजर आने लगती है। हालांकि, सफर पूरा होने पर पता चलता है कि बोर्ड पर गंतव्य स्थल की दूरी ही गलत लिखी है। कर्नलगंज थाना रोड से बजरिया की ओर बढ़ते हैं तो कब्रिस्तान के पास पीडब्ल्यूडी का बोर्ड लगा है, जिस पर जरीब चौकी की दूरी 2 किमी लिखी है। इससे आगे बजरिया थाने होकर रामबाग चौराहे पर पहुंचते हैं, तो एक और बोर्ड कानपुर विकास प्राधिकरण का मिलता है। इस बोर्ड पर जरीब चौकी की दूरी 2.5 किमी लिखी है। जबकि, रामबाग चौराहे से जरीब चौकी की दूरी 1.6 किमी है। हैरानी की बात है कि कई साल से लगे साइन बोर्ड की गलती केडीए के अधिकारियों को नजर नहीं आई। केडीए के चीफ इंजीनियर आरआरपी सिंह का कहना है कि बोर्ड को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.