फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- फर्रुखाबाद। बजरिया रोड पर बिजली के नीचे से जर्जर तीन खंभे अचानक गिर गए। इससे बड़ा हादसा होते होते बच गया। जब खंभे नीचे गिरे तो कई वाहन आ जा रहे थे। वह तो अच्छा हुआ कि एक मकान के सामने लोहे के जाल में खंभे अटक गए। इससे खंभे सड़क पर नहीं गिर पाए। अगर खंभे सड़क पर गिरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। खंभे गिरने से यातायात कई घंटे बाधित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...