बांका, अप्रैल 28 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजड़ा गांव में दो पक्षों के बीच रविवार को मारपीट की घटना सामने आई है जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध पंजवारा थाना में केस दर्ज कराया है।एक पक्ष के साजन देवी पति स्व जयकांत मंडल ने अपने भैसुर रविकांत मंडल,मीना देवी,रामलाल मंडल, रंभा देवी के विरुद्ध गाली गलौज करने एवं घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।महिला का कहना है कि, उक्त लोगों ने उससे और उसकी मां को घर में घुसकर मारपीट की।वहीं दूसरे पक्ष की मीना देवी पति रामलाल मंडल ने सजनी देवी एवं तारा देवी के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कराया है।वहीं पूरे मामले पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.