हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी। बजरंग मोटर्स ने महिंद्रा की दो इलेक्ट्रिक गाड़ियों बीई 6 और एक्सईवी 9ई को हल्द्वानी में लॉन्च किया है। नैनीताल रोड स्थित निजी बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने इनकी लॉचिंग की। इस मौके पर नए वाहनों की देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बजरंग मोटर्स के संजय अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां गेम चेंजर साबित होंगी। जनरल मैनेजर सेल्स ने बताया कि पहले दिन ही पांच ग्राहकों ने गाड़ी की बुकिंग के लिए संपर्क किया है। कहा की हल्द्वानी में पर्यावरण अनुकूल, किफायती और आधुनिक तकनीक से लैस वाहनों के पहुंचने से यात्रियों का सफर आसान होगा। इसके साथ ही ग्रीन हल्द्वानी के मिशन में सहायक बनेंगे। इस मौके पर सुरेश भट्ट, हेमंत द्विवेदी, ललित जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.