सिमडेगा, मार्च 11 -- केरसई, प्रतिनिधि। केरसई चौक स्थित बजरंग बली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन किया गया। हवन पूजन, नगर भ्रमण के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन मंगलवार को किया गया। अखंड हरि कीर्तन में केरसई के साथ साथ कुरडेग, बोलबा, ठेठईटांगर एवं पड़ोसी राज्य ओड़िसा के भी कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पुरोहित के रूप में संजय पाठक एवं अजय शंकर झा भूमिका निभा रहे थे वहीं यजमान के रूप में अजय कुमार रोहित सपत्नीक उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जहां हज़ारों लोगों ने महाप्रसाद का सेवन किया। कार्यक्रम के समापन पर नगर भ्रमण का भी आयोजन किया गया। जिसमें भक्ति संगीत के अलावा होली गीत पर भी महिलाएं नृत्य करते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की भी शुभकामनाए...