बागपत, फरवरी 1 -- बड़ौत। संगठन की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की देर रात कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिला संयोजक सागर कश्यप, तुषार, विशू समेत अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा लोगों को भ्रमित कर संगठन की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका संगठन से कोई वास्ता नहीं है। चेतावनी दी कि इस तरह की घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर गौरव, प्रदीप, तनिष्क, विशाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे। वहीं जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.