रांची, फरवरी 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यालय-शक्ति आश्रम में बजरंग दल झारखंड प्रांत टोली के विभाग संयोजकों एवं सह-संयोजकों की समीक्षा बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक योजनाओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिन जिलों में अब तक यह प्रतियोगिता नहीं हुई है, वहां मार्च में जिला मुख्यालय या प्रमुख केंद्रों पर प्रखंड स्तरीय मुकाबले आयोजित कर प्रांतीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बैठक में 'ज्वॉइन बजरंग दल' वेबसाइट के संचालन हेतु टीम का चयन हुआ और सभी आठ विभागों के लिए विभाग पालक अधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इसमें रांची विभाग के लिए अमर प्रसाद, गुमला व धनबाद के लिए रं...