मेरठ, नवम्बर 22 -- अतराड़ा चौकी पर बजरंग दल कार्यकर्ता से हुई कथित मारपीट के मामले में गुरुवार देर रात कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। मुंडाली थाना क्षेत्र के अटौला निवासी और बजरंग दल के खरखौदा प्रखंड कार्यकर्ता अंकित पुनिया गुरुवार को अतराड़ा स्थित साइबर कैफे से रुपये निकालकर बाहर निकले ही थे कि चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है प्रभारी ने उनसे गाली-गलौज की और फिर चौकी ले जाकर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर मारपीट की। साथ ही अंकित को कई घंटे तक चौकी में रोककर रखा गया। जिला मंत्री शेखर त्यागी और जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी ने एसएसपी को प्रकरण की शिकायत दी, जिसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश देते हुए चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.