नागपुर, मार्च 19 -- महाराष्ट्र के नागपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पर बैन लगाने की मांग की है। सांसद कहा कि इन दोनों संगठनों के लोग गुंडे हैं, इन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। इससे देश की अर्थव्यवस्था और प्रगति प्रभावित हो रही है। सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है। लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को दावा किया कि बजरंग दल और विहिप को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। ये देश की सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचा रहे हैं और आर्थिक प्रगति खतरे में पड़ रही है। बता दें कि नागपुर में 17 मार्च को दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद शहर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। यह भी पढ़ें- फहीम खान निकला नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड, फोटो जारी; गडकरी से हारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.