मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरनगर।केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीता रमण ने गत एक फरवरी को आम बजट पेश कर आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पाने के लिए सुधार एक्सप्रेस को रफ्तार दी है। इस कड़ी में सबसे बड़ी बात यह है कि केन्द्र की सरकार ने उप्र को विकास, इंफ्रास्टक्चर और विनिर्माण कार्यों के लिए 4.26 लाख करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की है। ऐसे में अब जहां पूरे सूबे में विकास रफ्तार पकड़ेगी वहीं अन्य जनपदों की तरह जनपद मुजफ्फरनगर में भी महिलाओं व छात्राओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। इसकी मांग सपा सांसद हरेन्द्र मलिक भी कर रहे थे। यहां तक कि संसद में प्रश्नकाल के दौरान जिले में छात्रावास की मांग उठाई थी। उधर उप्र के कौशल विकास मंत्री एवं मुजफ्फरनगर सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी छात्रावास जैसे घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे धरातल पर उतारने का दावा किय...