जयपुर, फरवरी 1 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 को राजस्थान की भाजपा सरकार ने खूब सराहा है। राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा ने बजट 2026 को समावेशी, प्रगतिशील और दूरदर्शी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही राज्य के दोनों डिप्टी सीएम ने भी इस बजट को सकारात्मक बताते हुए ट्वीट किए। जानिए राज्य की सरकार के तीन दिग्गजों ने क्या कुछ कहा-सीएम भजनलाल ने क्या कहा? सीएम ने आगे लिखा- यह बजट विकसित भारत का मजबूत रोडमैप है, जो बुनियादी ढांचे से AI तक, ग्रामीण समृद्धि से पर्यटन तक, युवा शक्ति की भागीदारी से मजबूत अर्थव्यवस्था तक और स्वास्थ्य सेवाओं से जन कल्याण तक हर क्षेत्र को समेटे हुए है। इस बजट के तीन कर्तव्य हैं - निवेश व रोजगार से इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.