लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अब तक के 9 सालों के कार्यकाल में 3,04,321 करोड़ रुपये से अधिक के रिकार्ड गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया है। बजट में इसका उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि यह भुगतान इसके पूर्व के 22 वर्षों के सम्मिलित गन्ना मूल्य भुगतान 2,13,519 करोड़ रुपये से भी 90,802 करोड़ अधिक है। अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि पेराई सत्र 2025-2026 के लिए गन्ना मूल्य की दरों में 30 रुपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोत्तरी से गन्ना किसानों को करीब 3000 करोड़ रूपये का अतिरिक्त गन्ना मूल्य का भुगतान प्राप्त होगा। गन्ना एवं चीनी विभाग के लिए किए गए प्रावधान की स्थिति इस प्रकार है- -निवेश प्रोत्साहन के तहत चीनी मिलों के दावों के भुगतान के लिए 86.59 करोड़ -सहकारी चीनी मिल मोरना का त...