सीवान, फरवरी 4 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। बिहार बजट में किए गए प्रावधानों का सीधा असर सीवान जिले के सामाजिक और आर्थिक ढांचे पर पड़ने वाला है। स्वावलंबन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े ये कदम जिले के गांव-गरीब, महिला, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों के लिए नई संभावनाएं खोलेंगे। महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक संबल सीवान जिले में जीविका से जुड़ी हजारों महिला स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं। बजट के तहत 1.56 करोड़ से अधिक महिलाओं वाले समूहों को पहले ही 10 हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है, जबकि आगे उनके कारोबार को बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये तक की मदद का प्रावधान है। इससे सीवान की महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, बकरी पालन और लघु उद्योग जैसे कार्यों को व्यवसाय का रूप दे सकेंगी। इससे न केवल महिलाओं की आय ...